बंगाल में 'अराजक स्थिति' को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल में 'अराजक स्थिति' का आरोप लगाकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखा। चौधरी ने लिखा, "मैं पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक जीवन में शिष्टाचार और कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए आपके हस्तक्षेप की मांग करता हूं। यहां सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी का विपक्ष के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति क्रूर रवैया है।"