CM शुभेंदु अधिकारी ने चलाया रोड रोलर, 3 लाख प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें की नष्ट
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के इको पार्क में खुद से रोड रोलर चलाकर 3 लाख से ज़्यादा प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलों को नष्ट किया है। इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। शुभेंदु ने कहा कि पांच महीनों से यह अभियान जारी है और STF की निगरानी में आगे भी कार्रवाई होती रहेगी।