बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि पिछली बार नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था जिसके बाद सीएम ममता ने भवानीपुर सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी।