बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हुई हत्या; राहुल ने कहा- 'TMC के गुंडों' का कृत्य निंदनीय है
आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या कर दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "चुनाव के बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों द्वारा देबदीप की हत्या अत्यंत निंदनीय है...आज बंगाल में लोकतंत्र नहीं बल्कि टीएमसी का आतंक है।" उन्होंने कहा, "मांग है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और उन्हें सख्त सज़ा दी जाए।"