बंगाल में जलजमाव के बीच पार्टी में जा रही कॉलेज छात्रा की करंट लगने से हुई मौत
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जलजमाव के बीच बहन के साथ जन्मदिन की पार्टी में जा रही एक 22-वर्षीय कॉलेज छात्रा की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, बिजली का तार अचानक टूटकर छात्रा के छाते पर गिर गया था। तार की चपेट में आकर पूर्वी पानी से भरी सड़क पर दूर जा गिरी थी।