बंगाल में डर के कारण वोटरों ने नहीं बताया किसे दिया वोट: एक्सिस माय इंडिया के प्रमुख
एग्ज़िट पोल बताने वाली संस्था एक्सिस माय इंडिया के प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में करीब 60% मतदाता यह बताने से बच रहे हैं कि उन्होंने किसे वोट दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में एग्ज़िट पोल का अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह डर और SIR प्रक्रिया है।