बंगाल में पिस्तौल लेकर रील बनाते समय दुर्घटनावश गोली चलने से 13 वर्षीय लड़के की हुई मौत
मालदा (पश्चिम बंगाल) में पिस्तौल लेकर रील बनाते समय गोली चलने से एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लड़का अपने घर की छत पर रील बना रहा था और तभी गोली उसके सिर पर लग गई। पुलिस ने मामले में मृतक के एक दोस्त को पकड़ा है जो घटना के समय वहां मौजूद था।