बंगाल में फूल विक्रेता ने कबाड़ से 20 दिन में बनाया 'बाइक ड्रोन', अब बना रहा 'ड्रोन टैक्सी'
आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में छोटन घोष नामक फूल विक्रेता ने कबाड़ से 'बाइक ड्रोन' बनाया जो 10 फीट तक की ऊंचाई तक उड़ सकता है। 15-20 किलोमीटर तक की दूरी तय करने वाले इस 'बाइक ड्रोन' को बनाने में 15-20 दिन लगे हैं। छोटन अब 'ड्रोन टैक्सी' बना रहे हैं जिसके लिए उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।