बंगाल में ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करने पर घुसपैठ की समस्या दूर होगी: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर पश्चिम बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से हटाकर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनाएंगे तो घुसपैठ का मुद्दा खुद ही सुलझ जाएगा। गृह मंत्री शाह ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा घुसपैठ के लिए केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार ठहराती हैं।