बंगाल में महिला को सड़क पर पीटने की घटना पर राज्यपाल ने सीएम से मांगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में अवैध संबंध के आरोप में एक महिला और पुरुष को बीच सड़क पर बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से रिपोर्ट मांगी है। राज्यपाल ने इस घटना को 'बर्बर' बताया है। मामले में पुलिस ने आरोपी टीएमसी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।