बंगाल में रिटायर्ड शिक्षक ने दिहाड़ी मज़दूरों के बच्चों के लिए खोला फ्री स्कूल
बर्धमान (पश्चिम बंगाल) में द्विजेन्द्रनाथ घोष नामक रिटायर्ड शिक्षक ने दिहाड़ी मज़दूरों के बच्चों के लिए फ्री स्कूल खोला है जहां वह प्रिंसिपल से लेकर प्यून तक सभी काम खुद करते हैं। उन्होंने बताया, "मैं गरीब परिवार से हूं और हाईस्कूल तक मेरे पास एक जोड़ी जूते भी नहीं थे, रिश्तेदारों से मिली आर्थिक मदद से मैंने पढ़ाई पूरी की।"