बंगाल में लोगों ने पेड़ से बांधने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीटकर की हत्या
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में कुछ लोगों ने पेड़ से बांधने के बाद माणिक रॉय नामक कांग्रेस कार्यकर्ता (45) की कथित तौर पर सरिया व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।