बंगाल में वक्फ कानून को लेकर फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने पिता-पुत्र की बेरहमी से की हत्या
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में वक्फ कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन ने अचानक हिंसक रूप ले लिया है। शनिवार दोपहर को जाफराबाद इलाके में हालात उस वक्त बिगड़ गए जब हिंसक भीड़ ने गांव पर धावा बोल दिया और हमले में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मुर्शिदाबाद हिंसा में अबतक 110 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।