बंगाल में वक्फ कानून को लेकर हिंसा के बाद हाईकोर्ट ने दिया केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश
नए वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में विरोध प्रदर्शनों में हिंसा भड़कने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा, "हमारा ध्यान मुर्शिदाबाद में शांति बहाल करने पर है। हम मुर्शिदाबाद के घटनाक्रम पर आंखें नहीं मूंद सकते।" हिंसक प्रदर्शनों में कम-से-कम 3 लोगों की मौत हुई है।