बंगाल में सड़क पर महिला की बेरहमी से की गई पिटाई, अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने 'X' पर एक महिला व पुरुष को डंडे से पीटते एक शख्स का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "भारत को टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल में शरिया अदालतों की वास्तविकता से अवगत होना चाहिए।" उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप हैं।" मालवीय ने दावा किया है कि यह वीडियो उत्तरी दिनाजपुर का है।