बंगाल में हमले के बाद बुजुर्ग की मौत, CJP नेता ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में 13-अगस्त को कथित हमले में घायल मफीक की दो दिन बाद मौत हो गई। CJP नेता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया। पुलिस ने मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस ने चोटों को मामूली बताया है।