बंगाल रेल हादसे के मृतकों के परिजन के लिए पीएम व रेलवे ने घोषित किया मुआवज़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में हुए रेल हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 का मुआवज़ा देने की घोषणा की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹10 लाख और घायलों को ₹2.5 लाख देने का एलान किया। वहीं, मामूली रूप से घायलों को ₹50,000 दिए जाएंगे।