बंगाल सीएम सुवेंदु ने अपने हाथों से पीएम मोदी को परोसी झालमुड़ी, वायरल हुआ वीडियो
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को दिल्ली में एनडीए की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथों से झालमुड़ी परोसी जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान एक दुकान पर झालमुड़ी खाई थी और उनके वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।