बागेश्वर धाम अस्पताल में पीएम मोदी की मां के नाम पर होगा एक वॉर्ड: धीरेंद्र शास्त्री
छतरपुर (एमपी) के बागेश्वर धाम में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह में पीठाधीश्वर व कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एलान किया कि इस अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के नाम पर एक वॉर्ड होगा। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को इस अस्पताल का शिलान्यास किया। गौरतलब है, इस अस्पताल के निर्माण पर करीब ₹218 करोड़ खर्च होंगे।