बागेश्वर धाम में दीवार गिरने से मारी गई महिला ने 6 घंटे पहले ली थी धीरेंद्र शास्त्री से दीक्षा
बागेश्वर धाम (एमपी) में मंगलवार तड़के 4 बजे दीवार गिरने से मारी गई महिला के परिजन ने बताया है कि उसने सोमवार रात 10 बजे कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दीक्षा ली थी। मृतका की भतीजी ने बताया, "हमें धाम के धर्मशाला में ₹100-₹100 देकर सोने लिए बिस्तर मिला था। वहीं सो गए। सुबह अचानक दीवार गिरी...हम सब दब गए।"