बिहार में टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता बांधकर किया गया रेफर
बिहार के बेगूसराय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ट्रक दुर्घटना में घायल चालक सुरेंद्र राय के टूटे पैर पर डॉक्टरों द्वारा मेडिकल स्प्लिंट या प्लास्टर की जगह गत्ता बांधकर सदर अस्पताल रेफर करने का मामला सामने आया है। ज़िला रोगी कल्याण समिति ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।