बाघ ने हाथी को जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क में 3 दिनों तक दौड़ाया, हाथी की 'थककर' चली गई जान
उत्तराखंड स्थित जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क में एक बाघ द्वारा 3 दिनों तक हाथी को दौड़ाए जाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हाथी की मौत बाघ के दौड़ाने के चलते थककर हुई है। हालांकि, बाघ के हाथी पर हमला करने से पहले ही नैशनल पार्क की टीम मौके पर पहुंच गई थी।