बाघ पकड़ने पहुंचे वनकर्मियों को कर्नाटक में लोगों ने पिंजरे में कर दिया बंद, क्या है मामला?
कर्नाटक के एक गांव में बाघ को पकड़ने पहुंचे वनकर्मियों को ग्रामीणों ने बाघ के खाली पिंजरे में बंद कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, बाघ/तेंदुए के हमलों से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाई थी लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ दिनों पहले बस पिंजरा लाकर रख दिया गया जिससे नाराज़ ग्रामीणों ने ऐसा किया।