दिल्ली में बेची हुई कार को GPS, पुरानी चाबी की मदद से चुराने वाला शख्स और उसका दोस्त गिरफ्तार
दिल्ली में योगेश दहिया नामक शख्स ने अपनी बेची हुई सेडान कार को GPS/पुरानी चाबी की मदद से दोस्त साहिल रोहिल्ला के साथ मिलकर चुरा लिया। कार 8-अक्टूबर को महज 4-मिनट में चोरी हो गई थी और गाड़ी में ₹2 लाख रखे थे। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की कार/₹89,500 बरामद किए हैं।