बीच पर रेत में फंसी फरारी कार को महाराष्ट्र में बैलगाड़ी से खींचकर निकाला गया
महाराष्ट्र में समुद्र तट (बीच) पर रेत में एक फरारी कार फंस गई जिसके बाद उसे बैलगाड़ी की मदद से खींचकर निकाला गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रायगढ़ के रेवदंडा बीच की है। फरारी को रस्सी की मदद से बैलगाड़ी से खींचा गया और कुछ लोग पीछे से कार को धक्का लगाते नज़र आए।