बीच सड़क पर कार रोककर गहरी नींद में सो गया शख्स, गाड़ी को हिला-हिलाकर उसे जगाते रहे लोग
कोट्टायम (केरल) में एक शख्स बीच सड़क पर कार रोककर सो गया जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। सामने आए वीडियो में लोग कार को हिलाकर और खिड़की पर खटखटाकर शख्स को जगाने की कोशिश करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आकर किसी तरह गाड़ी को खुलवाया। वहीं, उसकी कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं।