बीच सड़क पर यूपी में पत्नी के बाल खींचकर उसे पीटते शख्स का वीडियो हुआ वायरल
हरदोई (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर पत्नी के बाल खींचकर उसे पीटता हुआ नज़र आ रहा है। इस दौरान बीच बचाव करने आए लोगों से दंपति बहस करने लगा। वहीं, पुलिस ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया है।