बीच सड़क रस्सी बांधकर यूपी में काटे जा रहे थे पेड़, डिलीवरी बॉय की गर्दन फंसने से हुई मौत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को 24-वर्षीय अनुज कश्यप नामक डिलीवरी बॉय की कथित तौर पर सड़क पर बंधी रस्सी में गर्दन फंसने के बाद मौत हो गई। यह हादसा नगर निगम द्वारा पेड़ों की कटाई के दौरान हुआ जब ट्रैफिक रोकने के लिए रस्सी बांधी गई थी। घटना के समय बाइक सवार अनुज के वाहन की रफ्तार तेज़ थी।