बुज़ुर्गों को ट्रेन में लोअर बर्थ दिलाने के लिए किन 4 बातों का रखना चाहिए ध्यान?
त्योहारों के सीज़न में ट्रेनों की टिकटों के लिए काफी मारामारी रहती है। न्यूज़ 18 के अनुसार, अगर लोगों को बुज़ुर्ग व्यक्तियों के लिए लोअर बर्थ बुक करनी है तो वे सीनियर सिटीज़न कोटा का इस्तेमाल करें, ग्रुप में यात्रा के दौरान अलग से टिकट बुक करें, सही उम्र दर्ज करें और आरक्षण खुलते ही जल्दी-से-जल्दी टिकट बुक करें।