बुज़ुर्ग महिला को हांडी में बैठाकर नहर के रास्ते आंध्र में ले जाया गया अस्पताल

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के एक गांव का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें कुछ लोग एक बुज़ुर्ग महिला को हांडी में बैठाकर नहर के रास्ते अस्पताल ले जाते हुए दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीमारी के चलते महिला को तत्काल अस्पताल ले जाना ज़रूरी था। बकौल रिपोर्ट्स, बारिश के कारण गांव का ज़िला मुख्यालय से संपर्क टूट गया था।

Load More