बाज़ार में आ गए हैं असली जैसे दिखने वाले ₹500 के नकली नोट, गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी
रिपोर्ट के मुताबिक, बाज़ार में बड़ी संख्या में ₹500 के नए तरह के नकली नोट आ गए हैं जिसके बाद गृह मंत्रालय ने नकली नोटों को लेकर 'हाई इम्पॉर्टेंस' अलर्ट जारी किया है। ये नोट दिखने में असली जैसे हैं जिसे पहचानना मुश्किल हो सकता है। इसे लेकर डीआरआई, सीबीआई, एनआईए और सेबी जैसी एजेंसियों को सतर्क किया गया है।