बाज़ार में गिरावट के बीच 5 महीने के हाई तक उछला अदाणी की इस कंपनी का शेयर
भारतीय शेयर बाज़ार में मंगलवार गिरावट के बीच अदाणी ग्रुप की एनडीटीवी के शेयरों में 18% तक की तेज़ी आई और भाव ₹174 पर पहुंच गया जोकि 5 महीने का उच्चतम स्तर है। पिछले दो कारोबारी दिनों में इसमें 34% की तेज़ी आई है। वहीं, खबर लिखे जाने तक यह शेयर 11% की तेज़ी के साथ ₹164 पर था।