बाज़ार में गिरावट के बीच 7% चढ़ा पूर्वांकरा का शेयर, मुंबई में मिला है नया प्रोजेक्ट
शेयर बाज़ार में मंगलवार को गिरावट के बीच पूर्वांकरा के शेयर कारोबारी सत्र के दौरान करीब 7% चढ़कर ₹305 पर पहुंच गए। पूर्वांकरा की सहायक कंपनी पूर्वा ब्लू एगेट प्राइवेट लिमिटेड को मुंबई के मालाबार हिल इलाके में पुनर्विकास परियोजना का कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद यह तेज़ी आई है। इस परियोजना के ज़रिए मौजूदा निवासियों को प्रीमियम नए घर मिलेंगे।