बाज़ार में गिरावट के बीच कॉन्डम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड का शेयर 15% उछला, जानें क्या है वजह

सोमवार को शेयर बाज़ार में भारी गिरावट के बावजूद सेक्सुअल वेलनेस व कॉन्डम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड का शेयर 15% तक उछल गया। इसकी वजह कंपनी का 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का एलान है, यानी शेयरधारकों को हर एक शेयर पर 4 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेंगे। आवंटन की तारीख 10-मार्च यानी मंगलवार तय की गई है।

Load More