बाज़ार में गिरावट के बावजूद 5 म्यूचुअल फंड्स ने पिछले 1 साल में दिया 53.17% तक रिटर्न
भारतीय बाज़ार में लगातार गिरावट के बावजूद 5 म्यूचुअल फंड्स ने पिछले 1 वर्ष में 53.17% तक का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में यूनियन इनोवेशन ऐंड ऑपर्च्यूनिटीज़ फंड ने 43.90%, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फार्मा हेल्थकेयर ऐंड डायग्नोस्टिक्स फंड ने 47.09%, एचडीएफसी डिफेंस फंड ने 46.03% और एचडीएफसी फार्मा ऐंड हेल्थकेयर फंड ने 50.33% का रिटर्न दिया है।