बाज़ार में टाइम करेक्शन जारी रहने की उम्मीद, बैंक शेयर करेंगे आउटपरफॉर्म: राहुल सिंह
टाटा म्यूचुअल फंड के सीआईओ (इक्विटी) राहुल सिंह ने कहा है कि बाज़ार में टाइम करेक्शन जारी रह सकता है और चुनिंदा शेयरों में ही अच्छे रिटर्न की संभावना है। उन्होंने कहा, "गिरावट की वजह कंपनियों की आय में कम बढ़ोतरी, मज़बूत डॉलर और चीनी अर्थव्यवस्था में रिकवरी है।" बकौल सिंह, बैंकिंग सेक्टर के शेयर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।