बाज़ार में भारी गिरावट के बावजूद आज 20% तक चढ़े ये शेयर
शेयर बाज़ार में शुक्रवार को भारी गिरावट के बीच एनएसई पर लिस्टेड कुछ कंपनियों के शेयरों में 12-20% की तेज़ी देखने को मिली। इन शेयरों में शारदा क्रॉपकेम (20%), केल्टन टेक सॉल्यूशंस (करीब 18%), विमता लैब्स (17%), टाइम्स गारंटी (12.52%) और तत्व चिंतन फार्मा (करीब 12%) के शेयर शामिल हैं। शुक्रवार को सेंसेक्स व निफ्टी करीब 1-1% गिरकर बंद हुए।