बाज़ार स्टाइल रिटेल के आईपीओ से रेखा झुनझुनवाला को होगी ₹106 करोड़ की कमाई: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाज़ार स्टाइल रिटेल के आईपीओ के ज़रिए अपनी हिस्सेदारी बेचकर दिवंगत अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ₹106 करोड़ कमाएंगी। ऑफर-फॉर-सेल के ज़रिए वह आईपीओ में 27.23 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगी। कंपनी का आईपीओ 30 अगस्त से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और इसके लिए ₹370-389 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।