बिज़नेसमैन निर्वाण बिड़ला ने अमीषा पटेल संग डेटिंग की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया
बिज़नेसमैन यशोवर्धन बिड़ला व अवंती बिड़ला के कारोबारी बेटे निर्वाण बिड़ला ने ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ डेटिंग की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "अमीषा और मैं डेट नहीं कर रहे हैं। वह मेरी फैमिली फ्रेंड हैं।" उन्होंने कहा, "हम दोनों दुबई में थे...क्योंकि मैं अपने म्यूज़िक ऐल्बम की शूटिंग कर रहा था जिसमें वह (अमीषा) भी हैं।"