बीजेपी MLA की बेटी ने महिला सब-इंस्पेक्टर को जड़ा थप्पड़, गर्भगृह में जाने से रोके जाने पर खोया आपा
कर्नाटक स्थित आरती उक्कडा मंदिर में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) सविता को बीजेपी विधायक बी सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या ने बुधवार शाम थप्पड़ मार दिया। बकौल रिपोर्ट्स, ऐश्वर्या ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वीआईपी लाइन से गर्भगृह में घुसने की कोशिश की तो सविता ने उन्हें रोका। इसके बाद बहस करते हुए ऐश्वर्या ने थप्पड़ जड़ दिया।