बीजेपी अब मुझे कभी मौका नहीं देगी, मुंगेरीलाल के सपने नहीं देखता: बृजभूषण शरण सिंह
कैसरगंज (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी के पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है, "बीजेपी अब मुझे कभी मौका नहीं देगी, मैं मुंगेरीलाल के सपने नहीं देखता।" गौरतलब है, सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी हैं और बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव-2024 में टिकट नहीं दिया था।