बीजेपी-आरएसएस को कान पकड़कर जातिगत जनगणना कराएंगे: लालू
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि हम बीजेपी-आरएसएस वालों के कान पकड़ उठक-बैठक करवाएंगे और जातिगत जनगणना करवाएंगे। उन्होंने कहा, "उनके पास क्या अधिकार है कि वे जातिगत जनगणना नहीं करवाएंगे?...हम उन्हें (बीजेपी-आरएसएस) यह करने के लिए मजबूर करेंगे।" बकौल लालू, समय आ गया है पिछड़ों, दलितों व गरीबों को एकजुट होना होगा।