बीजेपी-आरएसएस नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेज़ी सीखे: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "बीजेपी-आरएसएस नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेज़ी सीखे...क्योंकि वे नहीं चाहते कि आप सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें।" उन्होंने आगे कहा, "अंग्रेज़ी बांध नहीं, पुल है। अंग्रेज़ी शर्म नहीं, शक्ति है। अंग्रेज़ी ज़ंजीर नहीं, ज़ंजीरें तोड़ने का औज़ार है।"

Load More