बीजेपी के अयोध्या के राम मंदिर वाली फैज़ाबाद सीट हारने पर अखिलेश ने लोकसभा में पढ़ी शायरी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी के अयोध्या के राम मंदिर वाली फैज़ाबाद (यूपी) सीट हारने को लेकर मंगलवार को लोकसभा में एक शायरी पढ़ी। उन्होंने कहा, "हुज़ूर-ए-आला आज तक खामोश बैठे इसी गम में...महफिल लूट ले गया कोई जबकि सज़ाई हमने।" गौरतलब है कि फैज़ाबाद सीट से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को हराया था।