बीजेपी को छोड़कर बिहार में नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने कहा है कि वह अपनी नई पार्टी बनाएंगे और जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान करेंगे। पटना (बिहार) में कई जगहों पर आरसीपी सिंह का पोस्टर लगाया गया है जिसपर 'टाइगर अभी ज़िंदा है, टाइगर रिटर्न्स' लिखा हुआ है। जेडीयू से इस्तीफा देकर सिंह मई-2023 में बीजेपी में शामिल हुए थे।