बीजेपी की टास्क फोर्स ने यूपी में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बताए कौन-कौनसे कारण?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी की टास्क फोर्स ने यूपी में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए पार्टी के भीतर असंतोष और ज़िला प्रशासनिक मशीनरी से सहयोग की कमी को ज़िम्मेदार ठहराया है। टास्क फोर्स ने खराब प्रदर्शन के लिए विपक्ष के 'संविधान के लिए खतरा' वाले नैरेटिव और बसपा के मतदाताओं के सपा की ओर जाने को भी कारण बताया।