बीजेपी का दावा- भारत को 'मृत लोकतंत्र’ कहने वालीं प्रो. ट्यूडर से मिले तेलंगाना CM, तस्वीर की शेयर
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की प्रोफेसर माया ट्यूडर के साथ की तस्वीर ऑनलाइन शेयर की है। भंडारी ने दावा किया कि राहुल गांधी के निर्देश पर रेड्डी, ट्यूडर से मिले। उन्होंने कहा कि ट्यूडर ने अपने लेखों में भारत की आलोचना की है और देश को 'मृत लोकतंत्र' तक बताया है।