बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) में उनका इलाज चल रहा था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, "उन्होंने लोक कल्याण...और जनता के हित के लिए सदैव कार्य किया...उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।"