बीजेपी कार्यकर्ता खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं: दिल्ली जल बोर्ड दफ्तर में तोड़फोड़ को लेकर आतिशी
छतरपुर स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में रविवार को हुई तोड़फोड़ को लेकर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता दिल्ली में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमला करने वालों में बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी भी शामिल थे, वह गुंडों को लेकर जल बोर्ड के कार्यालय गए और शीशे तोड़े।"