बीजेपी ने 'आप' छोड़कर आए कैलाश गहलोत को बनाया दिल्ली चुनाव समिति का सदस्य

बीजेपी ने 'आप' छोड़कर पार्टी में आए कैलाश गहलोत को शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव समन्वय समिति का सदस्य नियुक्त किया। दिल्ली बीजेपी के अनुसार, गहलोत के अलावा प्रदेश महासचिव विष्णु मित्तल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। गहलोत बीजेपी में आने से पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री थे।

Load More